हिंदी
सोने की चमक बढ़ी
New Delhi: देशभर में सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी दर्ज की गई है। लंबे समय से स्थिर चल रहे सोने के भाव में अचानक 1260रु प्रति 10 ग्राम की बड़ी छलांग देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,480रु प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत मानी जा रही है कि आने वाले समय में सोने में और उछाल देखा जा सकता है।
• 24 कैरेट (999 फाइननेस)- ₹1,14,480 प्रति 10 ग्राम (₹1260 की तेजी)
• 22 कैरेट- ₹1,04,950 प्रति 10 ग्राम (₹1150 की तेजी)
• 18 कैरेट- ₹85,900 प्रति 10 ग्राम (₹940 की तेजी)
सोने की चमक बढ़ी
अगर आप आज 10 ग्राम सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि आपको सिर्फ सोने की कीमत ही नहीं, बल्कि GST और मेकिंग चार्ज भी देना होगा। सोने पर 3% GST लागू होता है। ज्वेलरी पर अलग से 5% मेकिंग चार्ज पर GST भी लिया जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति ₹50,000 की कीमत का सोना खरीदता है, तो उसे लगभग ₹1,500 अतिरिक्त GST के रूप में चुकाने होंगे।
Gold Price: सोना–चाँदी की खरीदारी से पहले जानें आज के भाव, क्या ये है निवेश के लिए सही मौका?
1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
न्यूयॉर्क और लंदन जैसे वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ है।
2. डॉलर में गिरावट
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने से सोना मजबूत हुआ है, क्योंकि डॉलर कमजोर होता है तो निवेशक सोने की तरफ झुकते हैं।
3. मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव
वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के चलते सोने की मांग एक सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ रही है।
गोल्ड रेट में गिरावट का दौर, पितृपक्ष में सोना खरीदना शुभ या नहीं? जानिए निवेश का सही तरीका
4. फेस्टिव सीजन की मांग
भारत में नवरात्रि, दशहरा, दीवाली और धनतेरस जैसे त्योहार करीब आ रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय बाजार में मांग तेज हो गई है।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2025, 10:20 AM IST