Gold Price: सोने-चांदी की कीमतें ऊंचाई पर रिकॉर्ड; 24 कैरेट सोना लाख के पार, चांदी ने भी मारी उछाल

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। आज 24 कैरेट सोना 1,08,610रु और चांदी 1,27,900रु प्रति किलो के पार पहुंच गई है। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 September 2025, 10:10 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखने को मिल रही है। खासकर बीते कुछ हफ्तों में सोने और चांदी दोनों की कीमतें ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच चुकी हैं। शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,610रु प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,27,900रु प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। यह अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से एक है। इस बढ़त के पीछे कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। जिनमें डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव, मांग में बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता शामिल हैं। ऐसे में निवेशक भी सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोना और चांदी खरीदने की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

जानिए आपके शहर में क्या है रेट?

देश के 10 प्रमुख शहरों में आज यानी 8 सितंबर को 24 कैरेट सोने की अधिकतम कीमत 1,08,610रु तक पहुंच गई है। दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में यह दर सबसे ऊंची रही। वहीं मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में सोने की कीमतें थोड़ा कम रहीं।

Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता से आम आदमी को राहत, निवेशकों के लिए बना सुनहरा मौका, जानें अपने शहर के भाव

आज के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (24 कैरेट)

8 सितंबर को सोने की कीमतें देशभर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की अधिकतम कीमत 1,08,610रु दर्ज की गई, जबकि इन शहरों की न्यूनतम कीमत 99,590रु से 99,600रु के बीच रही। वहीं हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में सोने की अधिकतम कीमत 1,08,480रु और न्यूनतम कीमत 99,440रु रही। इन शहरों में कीमतें थोड़ी कम हैं, लेकिन अब भी यह उच्चतम स्तर पर बनी हुई हैं। दूसरी ओर, पटना में सोने की अधिकतम कीमत 1,08,510रु और न्यूनतम कीमत 90,490रु रही। जो बाकी शहरों की तुलना में सबसे कम है। यह अंतर स्थानीय टैक्स, डीलर मार्जिन और लॉजिस्टिक कारणों से होता है।

सोने-चांदी की कीमतें ऊंचाई पर रिकॉर्ड

चांदी भी नहीं रही पीछे

सोने की तरह चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में चांदी की कीमतें 1,27,900रु प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। वहीं चेन्नई में यह 1,37,900रु रही, जो आज की सबसे ऊंची दर है।

आज के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट (प्रति किलो)

• चेन्नई: 1,37,900रु
• दिल्ली: 1,27,900रु
• मुंबई: 1,27,900रु
• कोलकाता: 1,27,900रु
• पुणे: 1,27,900रु
• बेंगलुरु: 1,27,900रु

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

Gold Price: आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, जानें अपने शहर के भाव

1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
कॉमेक्स (COMEX) और एलएमई (LME) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Gold And Silver Price लगातार चढ़ रहेGold हैं। डॉलर की कमजोरी और ब्याज दरों में स्थिरता से निवेशक मेटल मार्केट में लौटे हैं।

2. भू-राजनीतिक तनाव
रूस-यूक्रेन संकट, चीन-ताइवान मुद्दा और मध्य पूर्व में जारी अस्थिरता की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है।

3. घरेलू मांग में तेजी
भारत में शादियों और त्योहारी सीजन की शुरुआत ने मांग को बल दिया है। खासकर नवरात्रि और दिवाली से पहले ज्वेलर्स में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।

4. रुपये में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी आयातित सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है।

क्या यह निवेश का सही समय है?

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय के लिए सोने में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन शॉर्ट टर्म में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं, ऐसे में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों को भी निवेशक आजमा सकते हैं जो फिजिकल गोल्ड से ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।

Location :