Delimitation Bill: विपक्षी दलों के नेता चेन्नई से लौटे खाली हाथ, नहीं मिला स्टालिन का साथ; DMK का सरकार को समर्थन

परिसीमन बिल पर एमके स्टालिन के समर्थन के लिए चेन्नई पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेताओं को डीएमके का समर्थन नहीं मिल सका। डीएमके अपने रुख पर कायम है और पार्टी ने सरकार के साथ रहने की बात की है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 29 November 2026, 7:09 PM IST
google-preferred

Chennai/New Delhi: सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पर समर्थन के लिए चेन्नई पहुंचे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं को आखिरकार बड़ा झटका लगा है। न्नई एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद भी इंडिया गठबंधन के नेताओं को डीएमके का समर्थन नहीं मिल सका।

डीएमके अपने रुख पर कायम है और पार्टी ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ रहने की घोषणा की है।

बैठक के बाद डीएमके ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह तमिल लोगों की रक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। डीएमके ने अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी सरकार के साथ रहने की बात कही है।

स्टालिन के साथ बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि स्टालिन का रुख क्या है। राहुल गांधी ने कहा परिसीमन के जरिये मोदी सरकार तमिल संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

बैठक रविवार शाम स्टालिन के चित्तरंजन रोड स्थित आवास पर हुई। बातचीत संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले हुई है। जिसमें केंद्र सरकार सोमवार को विधेयक पेश करने की उम्मीद है। दरअसल जब इंडी गठबंधन के नेता स्टालिन के आवास पर पहुंचे, तो डीएमके के महिला विंग के नेताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर कांग्रेस गो बैक का नारा लगाया और इंडी कांग्रेस नेताओं का विरोध किया।

बैठक में कौन रहा मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस चर्चा के लिए चेन्नई पहुंचे। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के वितरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जनसंख्या आंकड़ों को लेकर है।

Location :  New Delhi

Published :  29 November 2026, 6:50 PM IST

Advertisement