प्रोफेशनल शूटर ने रेकी के बाद किया था हमला… अधिकारी के PA की हत्या मामले में SIT का बड़ा खुलासा

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या मामले में SIT ने खुलासा किया कि यह वारदात पेशेवर हत्यारों ने 3-4 दिन की रेकी के बाद की, घटना में फर्जी नंबर प्लेट और Glock 47X का इस्तेमाल हुआ है।

Updated : 8 May 2026, 12:04 PM IST
google-preferred

Kolkata: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि यह वारदात पेशेवर हत्यारों ने की।  हत्यारों ने घटना स्थल की 3-4 दिन पहले रेकी की थी।

घटना स्थल और वारदात का तरीका

मध्यमग्राम के जेस्सोर रोड स्थित दोहड़िया इलाके में यह घटना रात लगभग 10:20 बजे हुई। चंद्रनाथ रथ (41 वर्ष) अपनी सफेद स्कॉर्पियो SUV में सवार थे। हमलावरों ने एक कार से उनकी गाड़ी को रोकने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर रथ की SUV के पास पहुंचे और पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली चला दी।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: जब हो रही थी गोलियों की बरसात SUV में छिपकर बैठा था ‘मिंटू’, अब खुला राज

रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं, वहीं वाहन चला रहे उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने कथित तौर पर Glock 47X पिस्तौल का इस्तेमाल किया।

हमलावरों की तैयारी और भागने का तरीका

पुलिस के अनुसा, हमलावरों ने वारदात से पहले 3-4 दिन की रेकी की थी, ताकि परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा ले सकें। घटना के तुरंत बाद हमलावर मोटरसाइकिलों पर वहां से फरार हो गए। उनके वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोला-बारूद बरामद किया गया। इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या का उद्देश्य क्या था।

घर से सिर्फ 200 मीटर… खून से लथपथ पड़े थे अधिकारी के PA, चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

पुलिस जांच और सुराग

पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। जांच एजेंसियां CCTV फुटेज और अन्य सुराग जुटा रही हैं, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके पीछे के लोगों तक पहुंचा जा सके।

सुरागों के अनुसार, यह हमला एक संगठित तरीके से किया गया, जिसमें अपराधियों ने योजना और तैयारी दोनों की थी। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में है और आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Location :  Kolkata

Published :  8 May 2026, 12:04 PM IST

Related News

Advertisement