शुभेन्दु अधिकारी के PA हत्याकांड का बलिया कनेक्शन, रडार पर आए मोनू सिंह का गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद, बलिया के शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह ने गुरुवार को गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे मऊ जेल भेज दिया गया। सरेंडर से पहले मोनू ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।