दक्षिण दिल्ली के खानपुर में हाहाकार, बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची मासूम बच्चों की जान

दक्षिण दिल्ली के खानपुर स्थित राजू पार्क इलाके में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते बच्चों और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 June 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के खानपुर स्थित राजू पार्क इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। बता दें कि घटना नेब सराय थाना क्षेत्र की है। आग लगते ही घर में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में घर का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी को जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

तीसरी मंजिल से उठीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां घरेलू सामान रखा हुआ था। कुछ ही देर में धुआं चारों तरफ फैलने लगा। उस समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। स्थिति गंभीर होने से पहले बच्चों को तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। छत का रास्ता खुला होने के कारण सभी लोग समय रहते ऊपर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की तेजी और सूझबूझ के चलते आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया।

सावधान! दिल्ली की महिला ने टेलीग्राम फ्रॉड से गंवा दिए लाखों, साइबर ठगों का ये नया तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

शॉर्ट सर्किट की आशंका

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की असली वजह फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। अधिकारी घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

बड़ा हादसा टला

हादसे में घर में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आकर जल गया। दमकल विभाग की तुंरत कार्रवाई और परिवार की सतर्कता ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। अधिकारियों ने लोगों से वायरिंग की नियमित जांच कराने की भी अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  16 June 2026, 3:27 PM IST

Related News

Advertisement