हिंदी
राजनीति के बीच प्यार की झलक
New Delhi: राजनीति की चकाचौंध और गंभीर माहौल के बीच जब कोई नेता निजी जीवन की झलक साझा करता है, तो जनता के दिलों को छू जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
"ओ कार्तिक के पापा..." - एक अपनापन भरी पुकार
बता दें कि इस वीडियो में उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान उन्हें बुलाते हुए कहती हैं, "अरे इधर आइए ना, ओ कार्तिक के पापा।" जैसे ही उन्होंने पुकारा, मंत्री महोदय मुस्कुराते हुए तुरंत उनकी ओर चले आए। यह दृश्य एक सामान्य पति-पत्नी के प्रेम और समझदारी को दर्शाता है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया।
Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर का आपराधिक इतिहास आया सामने, पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया
भारतीय संस्कृति की झलक
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय समाज में अक्सर पत्नी अपने पति को नाम लेकर नहीं पुकारती। पुराने समय से यह एक संस्कृतिक परंपरा रही है, जिसे अब आधुनिक युग में कम ही देखा जाता है। यही कारण है कि जब साधना चौहान ने इस अंदाज़ में अपने पति को पुकारा, तो लोगों को अपने घर-आंगन की याद आ गई।
जब शिवराज सिंह चौहान की पत्नी ने दी आवाज़, अरे कार्तिकेय के पापा इधर आइए ना। pic.twitter.com/SNO0ySyEpb
— MP Election 2028 (@ElectionMP2028) August 19, 2025
सोशल मीडिया पर आई यूजर्स की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा कि पहले की महिलाएं नाम नहीं लेती थीं, यही तो संस्कार हैं। एक और ने चुटकी लेते हुए कहा, "मामा जी तो नहीं बोल सकती न!" वहीं किसी ने लिखा कि अब तो रील बाजी शुरू हो गई है, काम पर ध्यान दें। हालांकि अधिकतर लोगों ने इस पल को कोमलता और प्रेम से भरा बताया।
फोटोशूट या प्यार की सहजता?
जहां कुछ यूज़र्स इसे एक साधारण और प्यारा पारिवारिक पल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे एक प्रचार स्टंट कहने से भी परहेज नहीं किया। एक यूज़र ने कटाक्ष करते हुए लिखा, अब तो फोटो सेशन की भी नई बीमारी हो गई है।
प्यार, राजनीति और परंपरा की मिलाजुली झलक
इस पूरे वीडियो को लेकर जो सबसे खास बात सामने आई, वह यह थी कि यह पल न सिर्फ एक राजनीतिज्ञ का मानवीय रूप दिखाता है, बल्कि यह भी जताता है कि राजनीति से परे भी रिश्तों की गर्माहट जीवित रहती है। खासकर जब वो रिश्ते दशकों पुराने हों और भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े हों।
Location : New Delhi
Published : 21 August 2025, 10:59 AM IST
Topics : Family Bond Indian culture Political Love Sadhana Singh Chouhan Shivraj Singh Chouhan Viral video