हिंदी
बीजेपी की नई उम्मीदवार सूची (Img: Google)
New Delhi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 नाम शामिल हैं। पार्टी ने बिशुनपुर सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है और कई अन्य क्षेत्रों में भी नई घोषणाएं की हैं।
बीजेपी ने पहले बिष्णुपुर (SC) सीट से अग्निश्वर नस्कर के नाम की घोषणा की थी, लेकिन अब पार्टी ने वहां विस्वजीत खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा सोनारपुर साउथ से रूपा गांगुली को पार्टी ने टिकट दिया है।
जॉयपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने समर्थन वाले उम्मीदवार का नाम जारी किया है। यह कदम पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है और चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है
Location : West Bengal
Published : 19 March 2026, 5:31 PM IST