बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न! 142 सीटों पर वोटिंग, 90% तक पहुंचा मतदान प्रतिशत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। कई स्थानों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। शाम 6 बजे तक लगभग 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद भी राज्य में 700 कंपनियां सुरक्षा बलों की तैनात रहेंगी।