दिल्ली से पटना जानेवाले जरूर पढ़ें यह खबर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 दिनों के लिए रद्द कीं उड़ानें, जानें कब कर सकते हैं सफर

दिल्ली और पटना के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए इतने सितंबर के बीच दिल्ली-पटना रूट की दो प्रमुख उड़ानों को रद्द कर दिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 September 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से इस रूट पर चलने वाली अपनी दो उड़ानों को एक हफ्ते के लिए रद्द करने का फैसला किया है।

24 से 30 सितंबर तक उड़ानें रद्द

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें IX1346 और IX1348, 24 सितंबर से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी। ये दोनों उड़ानें दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर चलती हैं। एयरलाइन ने इस फैसले के बारे में पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी को जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें - Air India Express: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में कार्गो से निकला धुआं

यात्रियों के लिए अधूरी जानकारी

कंपनी ने अभी तक उड़ानें रद्द करने के कारणों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। साथ ही प्रभावित यात्रियों के लिए यात्रा के वैकल्पिक इंतजाम या टिकट रिफंड के बारे में कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन के ऑफिशियल चैनलों के जरिए अपनी उड़ान का स्टेटस चेक करें।

यह भी पढ़ें - एयर इंडिया फ्लाइट का हवा में इंजन हो गया बंद, पायलट ने बचाई 100 लोगों की जान

त्योहारों के मौसम में हो सकती है परेशानी

दिल्ली-पटना रूट पर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं और त्योहारों के मौसम में हवाई यात्रा की मांग आम तौर पर बढ़ जाती है। ऐसे में सात दिनों तक उड़ानें रद्द रहने से यात्रियों के लिए वैकल्पिक टिकट पाना मुश्किल हो सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि सीटों की सीमित उपलब्धता के कारण इस रूट पर किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  22 September 2026, 5:10 PM IST

Related News

Advertisement