हिंदी
नागपुर में सीक्रेट मंथन (Img: AI Generated)
Nagpur: नागपुर में शुक्रवार का दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय के नाम रहा। देश के प्रमुख उद्योगपति परिवार के सदस्य और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने संघ मुख्यालय पहुंचकर RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस भेंट ने राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
हालांकि मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी रही कि आखिर दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई।
सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान समाजसेवा, जनकल्याण और देश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। यह भी माना जा रहा है कि अनंत अंबानी ने अपने चर्चित वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ की जानकारी संघ प्रमुख को दी। हालांकि बातचीत के विषयों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 17 मजदूरों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल; जांच के सख्त आदेश
नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में समय-समय पर देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंचती रही हैं, लेकिन जब उद्योग जगत की नई पीढ़ी का कोई बड़ा चेहरा यहां पहुंचता है तो स्वाभाविक रूप से लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। यही वजह है कि अनंत अंबानी का यह दौरा भी सुर्खियों में आ गया।
दिलचस्प बात यह रही कि अनंत अंबानी से कुछ घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संघ मुख्यालय पहुंचे थे। नागपुर दौरे के दौरान उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा की। राजनाथ सिंह शहर में एक रक्षा परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह संघ मुख्यालय जाकर भागवत से मुलाकात की।
Location : nagpur
Published : 20 June 2026, 2:15 PM IST