हिंदी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज (9 दिसंबर 2025) अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके राजस्थान से गहरे राजनीतिक और भावनात्मक जुड़ाव को लेकर हैं।
संसद में किया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट
New Delhi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी का 78वां जन्मदिन इस बार संसद में बेहद सादगी और गरिमा के साथ मनाया गया। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम ने न सिर्फ राजनीतिक सौहार्द का संदेश दिया, बल्कि संसद परिसर में एकजुटता की एक अनोखी तस्वीर भी पेश की।
संसद भवन में आयोजित इस छोटे मगर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए। CPP कार्यालय में नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे राजनीतिक योगदान को याद किया।
अखिलेश यादव–डिंपल यादव के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, तथा धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया भी मौजूद रहे।
श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की अनंत शुभकामनाएँ!
चलो मिलजुलकर बाँटें मुस्कान! pic.twitter.com/nefFf6HrWp
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 9, 2025
सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा-“सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की अनंत शुभकामनाएं चलो मिलजुलकर बांटें मुस्कान!”अखिलेश के संदेश को विपक्षी एकता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।
Sonia Gandhi's birthday: देखिए अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने कैसे मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन #SoniaGandhi #AkhileshYadav #DimpleYadav #DynamiteNews @rahulgandhi @yadavakhilesh @samajwadiparty @dimpleyadav pic.twitter.com/eSP1sHfXIZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 9, 2025
कार्यक्रम के बाद सोनिया गांधी संसद से अपने आवास के लिए रवाना हुईं। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उनके जन्मदिन पर देश के लिए कोई संदेश है, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा “वंदे मातरम्।” उनका यह संक्षिप्त संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
CPP कार्यालय में आयोजित समारोह पूरी तरह सरल और सम्मानपूर्ण रहा। नेताओं ने फूल देकर सोनिया गांधी का अभिनंदन किया। कई सांसदों ने उनके नेतृत्व, धैर्य और राजनीतिक विरासत की भी सराहना की।
लोकसभा में गरजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात; पढ़ें पूरी खबर
सोनिया गांधी ने सभी का आभार जताया और विपक्षी नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की। संसद में उनका जन्मदिन मनाया जाना राजनीतिक दायरों से परे जाकर उनके प्रति सम्मान और सौहार्द का प्रतीक माना जा रहा है।