हिंदी
New Delhi: भारतीय शतरंज की उभरती हुई पहचान और महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को डाइनामाइट न्यूज़ यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करने के लिए दिव्या की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दिव्या देशमुख आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और आने वाले वर्षों में उनसे और बड़ी उपलब्धियों की अपेक्षा है। उन्होंने युवाओं को मंच देने की दिशा में डाइनामाइट न्यूज़ की पहल को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रपति सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने दिव्या की सफलता में उनके माता-पिता डॉ. नम्रता और डॉ. जितेंद्र देशमुख की भूमिका को अहम बताया। समारोह की शुरुआत में डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मान मिलने पर दिव्या ने इसे गर्व और जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य के टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
Location : New Delhi
Published : 28 January 2026, 4:11 PM IST