फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के बीच तकरार? थप्पड़ कांड का वीडियो मचा रहा बवाल!

विमान से उतरते ही फ्रांस के राष्ट्रपति को झटका लगा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 May 2025, 11:33 AM IST
google-preferred

हनोई: सोशल मीडिया पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, फ्लाइट से उतरते समय उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ मार देती है। सामने आई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई की बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? क्या सच में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी के बीच अनबन है, जिसके चलते उन्होने इमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ मारा। क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?

https://x.com/DNHindi/status/1927245028327407887

क्या है वायरल वीडियो का सच

सूत्रों के अनुसार , वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। वीडियो में वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति के विमान से उतरते वक्त फर्स्ट लेडी इमैनुएल मैक्रों के चेहरे पर हाथ से धक्का देती दिखाई जाती है।

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि, विमान का दरवाजा खुलते ही राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हट जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के चेहरे पर धक्का दे रही हैं। इस बीच राष्ट्रपति मैक्रों को तुरंत अहसास होता है कि नीचे कुछ पत्रकार खड़े हुए है और कैमरा चालू हैं। इसलिए वो पत्रकारों को देखकर थोड़ा मुस्कुराते हैं और हाथ हिलाते हुए विमान के अंदर छिप जाते हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन से जानकारी मिली कि, यह वायरल वीडिओ एआई के जरिए बनाई गई है। जोकि फर्जी है, लेकिन इसके बार फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन से एक और जानकारी सामने आई, जिसमे कहा गया कि, राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी ने इसे साधारण "पति-पत्नी का झगड़ा" बताया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति का पत्नी से झगड़ा

फ्लाइट से उतरते समय भी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी एक दूसरे का हाथ थामे बिना उतरते नजर आए। जबकि इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति काफी असहज नजर आए।

कौन हैं इमैनुएल की पत्नी ब्रिगिट स्ट्रेंथ?

72 साल की ब्रिगिट ने इमैनुएल से 2007 में शादी की थी। ब्रिगिट इमैनुएल से 25 साल बड़े हैं। वर्तमान में उन्हें फ्रांस की पहली महिला का पद मिला हुआ है। ब्रिगिट का जन्म फ़्रांस में हुआ है. उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई साहित्यकार से की है।

Location : 
  • Hanoi

Published : 
  • 27 May 2025, 11:33 AM IST

Related News

No related posts found.