हिंदी
मदनपुर खादर नाला हादसा (Img: AI)
New Delhi: साउथ दिल्ली के मदनपुर खादर में शुक्रवार रात हुई एक दुखद घटना ने सभी को चिंता में डाल दिया है। नोएडा से घर लौट रहा 18 साल का अंकित अचानक प्रियंका कैंप के पास एक नाले में गिर गया। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक अंकित का कोई सुराग नहीं मिला है।
अंकित भीम कॉलोनी का रहने वाला था। शुक्रवार को वह नोएडा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह प्रियंका कैंप के पास पहुंचा, उसका पैर अचानक फिसल गया। पलक झपकते ही वह नाले में गिर गया। नाले में पानी तेजी से बह रहा था। अंकित ने खुद को संभालने की कोशिश की लेकिन वह तेज बहाव का सामना नहीं कर सका और बह गया।
ये भी पढ़ें - New Delhi: IPL में अंपायरों की कितनी होती है कमाई? जानें किसने किया खुलासा
हादसे के तुरंत बाद पुलिस को PCR कॉल की गई। 7 अगस्त की रात सूचना मिलते ही सरिता विहार पुलिस हरकत में आ गई। सब-इंस्पेक्टर (SI) रोशन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात मनीष नाम के एक युवक से हुई। उसने पुलिस को बताया कि अंकित उसका दोस्त था और नोएडा से लौटते समय नाले के पास यह हादसा हुआ।
युवक के नाले में बह जाने की जानकारी मिलने पर DDMA ईस्ट की रेस्क्यू टीम और दिल्ली फायर सर्विस को बुलाया गया। फायर टेंडर WT-74 की मदद से नाले और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने काफी देर तक पानी में अंकित को तलाशा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें - New Delhi Crime: जलेबी की लाइन में खड़ा होना मंजूर नहीं था… फिर जो हुआ, उसने सबको दहला दिया!
अंकित के बारे में अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। नाले के आसपास के इलाकों की भी जांच की जा रही है। उसके परिवार को उम्मीद है कि अंकित जल्द ही सुरक्षित मिल जाएगा। फिलहाल सबकी नजरें रेस्क्यू टीम के अगले कदम पर टिकी हैं।
Location : New Delhi
Published : 8 August 2026, 4:03 PM IST