Delhi Weather Today: बारिश ने धोई दिल्ली की गर्मी! ठंडी हवाओं से सुहाना हुआ मौसम, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई दफ्तर जाने वालों की टेंशन

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक रफ्तार थम गई।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 August 2026, 8:08 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बीते कुछ दिनों से हवा में नमी और भीषण उमस के चलते लोग 45 डिग्री सेल्सियस जैसी चुभती गर्मी झेलने को मजबूर थे। लेकिन सुबह हुई रिमझिम और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

सुहावने मौसम में वाटरलॉगिंग की अड़चन

सुबह की बारिश ने जहां एक तरफ मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी तरफ दफ्तर, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों के लिए थोड़ी आफत भी खड़ी कर दी। दिल्ली-एनसीआर के कई प्रमुख चौराहों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सुबह-सुबह ट्रैफिक धीमा पड़ गया। गाड़ियों के पहिए थमने से सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

लोधी रोड में रिकॉर्ड बारिश, पारे में आई गिरावट

बुधवार से ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लोधी रोड इलाके में सबसे ज्यादा 38.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 15.6 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बौछारों के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, जिससे आने वाले दिनों में भी ज्यादा गर्मी न पड़ने के आसार हैं।

UP Weather Alert: यूपी पर भारी पड़ने वाले हैं अगले 24 घंटे, 50 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड-ऑरेंज खतरा

11 अगस्त तक येलो अलर्ट, रोजाना छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्लीवालों को अभी उमस से राहत मिलती रहेगी। 11 अगस्त तक रोजाना बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा।

सावधान यूपी वालों! 46 जिलों पर आफत बनकर टूटेगा मानसून, मौसम विभाग का अति-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बारिश से दिल्ली की हवा हुई बेहद साफ

मौसम का मिजाज बदलने का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली की हवा को हुआ है। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषण का स्तर काफी नीचे आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से नीचे यानी 69 दर्ज किया गया है, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवालों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 8:08 AM IST

Related News

Advertisement