

साइना के निजी जीवन को लेकर लोगों में खासा उत्सुकता है। उनकी उपलब्धियां, संपत्ति, जीवनशैली और शौक सब चर्चा का विषय बन गए हैं। एक नजर इस चैंपियन खिलाड़ी की लाइफस्टाइल और संपत्ति पर डालते हैं। जो उन्हें देश की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में से एक बनाती है।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप
New Delhi: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके खेल नहीं बल्कि पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक का फैसला है। शादी के सात साल बाद इस कपल ने अलग होने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर खुद साइना ने अपने फैंस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, साइना के निजी जीवन को लेकर लोगों में खासा उत्सुकता है। उनकी उपलब्धियां, संपत्ति, जीवनशैली और शौक सब चर्चा का विषय बन गए हैं। एक नजर इस चैंपियन खिलाड़ी की लाइफस्टाइल और संपत्ति पर डालते हैं। जो उन्हें देश की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में से एक बनाती है।
साइना नेहवाल की संपत्ति और कमाई
साइना नेहवाल की कुल नेटवर्थ करीब 36 करोड़ रुपये है। वह दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मानी जाती हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 5 करोड़ रुपये है, जो कई स्रोतों से आती है। जिसमें बैडमिंटन टूर्नामेंट की प्राइज मनी, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन, निजी निवेश और व्यापारिक उपक्रम है। साइना कई बड़े ब्रांड्स जैसे कि Yonex, Edelweiss, Sahara India, Top Ramen, Vaseline और Iodex आदि की ब्रांड एंबेसडर रही हैं।
हैदराबाद में 5 करोड़ का आलीशान घर
हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना नेहवाल का अधिकांश जीवन हैदराबाद में बीता है। साल 2015 में उन्होंने हैदराबाद में एक भव्य बंगला खरीदा, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस आलीशान घर में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम, स्पोर्ट्स रूम, मिनी थिएटर और एक सुंदर गार्डन भी शामिल हैं। उनका घर न केवल आरामदायक है, बल्कि उनकी उपलब्धियों और ट्राफियों से भी सजा हुआ है, जो उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बयां करता है।
लग्जरी कारों का शौक
साइना नेहवाल को महंगी और लग्जरी कारों का खासा शौक है। उनके गैराज में कई हाई-एंड कारें खड़ी हैं। जिसमें 2 करोड़ रुपये Mercedes AMG GLE 63 शामिल है। इस स्पोर्ट्स एसयूवी को उन्होंने वर्ष 2023 में खरीदा था। उनके पास Mini Cooper, BMW और Mercedes-Benz भी कार हैं। साइना की कार कलेक्शन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और तेज तर्रार छवि को दर्शाती है।
कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया
अपने शानदार खेल करियर के दौरान साइना नेहवाल ने देश को कई बड़े सम्मान दिलाए। वह 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं। भारत सरकार ने उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। वर्ष 2009 में अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 2009-10 में राजीव गांधी खेल रत्न, वर्ष 2010 में पद्म श्री और वर्ष 2016 में पद्म भूषण सम्मान मिला।
बिजनेस की दुनिया में भी एक्टिव
साइना सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने 'Narick' नाम से एक लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है, जिसकी वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यह ब्रांड फिटनेस, स्पोर्ट्स गियर और हेल्थ प्रोडक्ट्स पर केंद्रित है।
साइना और कश्यप की तलाक की घोषणा
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की जोड़ी भारतीय बैडमिंटन की सबसे चर्चित जोड़ियों में रही है। दोनों ने 2018 में शादी की थी और अक्सर एक-दूसरे के साथ टूर्नामेंट्स और इंटरव्यू में नजर आते थे। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर साइना ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। तलाक की खबर के बाद से ही लोग साइना की निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर ज्यादा जानना चाह रहे हैं। उनकी संपत्ति और जीवनशैली पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।