हिंदी
सरकार ने कांग्रेस को 24, अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को खाली करने का निर्देश दिया है। यह दफ्तर करीब 48 साल तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा। हालांकि, पार्टी ने पिछले साल कोटला मार्ग पर बने अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कर दिया था
News Delhi: सरकार ने कांग्रेस को 24, अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को खाली करने का निर्देश दिया है। यह दफ्तर करीब 48 साल तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा. हालांकि, पार्टी ने पिछले साल कोटला मार्ग पर बने अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन अब तक अकबर रोड स्थित दफ्तर पूरी तरह खाली नहीं किया गया है और वहां गतिविधियां जारी हैं। साथ ही कांग्रेस को 5, रायसीना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस का दफ्तर भी खाली करने को कहा गया है।
वही कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, पार्टी इस मामले में राहत पाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है. जब सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय का उद्घाटन किया था, तब कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि 24, अकबर रोड से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।आपको बता दें, यह दफ्तर राजीव गांधी, पी.वी. नरसिंह राव और डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल तक कांग्रेस का मुख्यालय बना रहा। बाद में पार्टी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से इसे विस्तारित किया, जब तक कि उसे नया मुख्यालय नहीं मिल गया।
दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय को खाली करने के नोटिस को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।