Bengal Deputy CM Race: शुभेंदु अधिकारी के साथ BJP की बंगाल सरकार में महिला डिप्टी CM की रेस में तीन नाम प्रमुख

Bengal Deputy CM Race: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार गठन की तैयारियों के बीच महिला डिप्टी CM को लेकर चर्चा तेज। अग्निमित्रा पॉल, लॉकेट चटर्जी और रूपा गांगुली तीन प्रमुख दावेदार, जबकि मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे। पार्टी जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान।

Updated : 8 May 2026, 3:13 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन की तैयारियों के बीच महिला डिप्टी मुख्यमंत्री (Deputy CM) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बैठकें लगातार चल रही हैं। कोलकाता से दिल्ली तक भाजपा नेतृत्व इस मामले पर विचार कर रहा है।

विधायक दल की बैठक में होगा महत्वपूर्ण निर्णय

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव भी किया जाएगा। भाजपा पार्टी संगठन और सत्ता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि सरकार गठन के साथ-साथ राज्य में लंबे समय तक मजबूत पकड़ बनाई जा सके।

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री कौन इसका फैसला दिल्ली में आज

भाजपा की रणनीति: केवल सरकार नहीं, लंबी राजनीतिक पारी

भाजपा केवल सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहती। पार्टी बंगाल में दीर्घकालिक राजनीतिक मजबूत स्थिति बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस रणनीति के तहत संभावित कैबिनेट में पुराने संगठनात्मक नेताओं के साथ नए और प्रतीकात्मक नेताओं को भी जगह देने पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे सुवेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री पद के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने के बाद से वे भाजपा के सबसे मजबूत बंगाली चेहरे के रूप में उभरे हैं। दक्षिण बंगाल में उनका व्यापक प्रभाव और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ पार्टी नेतृत्व को उन्हें आक्रामक और जनाधार वाले नेता के रूप में देखने पर मजबूर करती है।

West Bengal: सीएम का नाम तय करने कोलकाता जा रहे शाह और राजनाथ, शपथ ग्रहण 9 मई को

महिला डिप्टी CM के लिए तीन बड़े नाम

भाजपा महिला डिप्टी मुख्यमंत्री (Deputy CM) के लिए कई नामों पर विचार कर रही है। इसमें सबसे प्रमुख नाम हैं-

1. अग्निमित्रा पॉल

राजनीति में आने से पहले फैशन डिजाइनर रह चुकीं अग्निमित्रा पॉल को महिला डिप्टी CM के लिए सबसे संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि उनके खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। अब तक किसी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

2. लॉकेट चटर्जी

पूर्व अभिनेत्री और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी भी इस रेस में शामिल हैं। उन्होंने 2019 से 2024 तक हुगली लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं और भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। पहले वे तृणमूल कांग्रेस से थीं और बाद में भाजपा में शामिल हुईं। महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रहने के कारण उन्हें पार्टी में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

3. रूपा गांगुली

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली भी महिला डिप्टी CM की रेस में हैं। मनोरंजन जगत में उनके योगदान के साथ राजनीति में उनकी साख भी मजबूत रही है। उन्होंने सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार को 35 हजार से अधिक मतों से हराया था।

BJP जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री और महिला डिप्टी मुख्यमंत्री (Deputy CM) के नाम पर अंतिम निर्णय भाजपा नेतृत्व जल्द कर सकता है। अब सबकी नजर केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई है।

Location :  Kolkata

Published :  8 May 2026, 3:11 PM IST

Advertisement