यात्रियों के लिए अलर्ट! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव, 30 ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें खबर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे बड़े बदलावों के चलते यात्रियों के लिए नया अपडेट सामने आया है। कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव की तैयारी की जा रही है, जिससे सफर करने वालों को अलग-अलग स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ सकती है। किन ट्रेनों पर असर पड़ेगा और क्या होगा नया सिस्टम।

Updated : 6 May 2026, 9:37 AM IST
google-preferred

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) पर पिछले कई दिनों से पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है। इस स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगभग चार साल तक काम चलने की योजना है। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और सुबह के समय ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को लंबी कतारों और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला

स्टेशन पर लगातार बढ़ती भीड़ और निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। अब कई प्रमुख ट्रेनों के स्टेशन बदलने की तैयारी की गई है। कुल मिलाकर लगभग 30 ट्रेनों के संचालन स्थल में बदलाव किया जा रहा है जिससे यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों से यात्रा करनी होगी।

ट्रेन की चपेट में आया हाथी तो झुंड ने मचाया उत्पात, झारखंड से सोनभद्र तक असर, ट्रेनों की आवाजाही ठप

शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट में बदलाव

रेलवे की इस योजना में कई प्रमुख ट्रेनों को शामिल किया गया है-

  • भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (12001-02), जो रानी कमलापति स्टेशन तक जाती है, अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी।
  • ताज एक्सप्रेस (12279-80) और डॉक्टर अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20155-56) को भी हजरत निजामुद्दीन से चलाने की योजना है।
  • देहरादून और काठगोदाम शताब्दी ट्रेनों को आनंद विहार टर्मिनल शिफ्ट करने की तैयारी है।
  • प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी आनंद विहार से संचालित हो सकती है।

अन्य ट्रेनों के स्टेशन भी बदले जाएंगे

रेलवे की योजना के तहत केवल मुख्य ट्रेनों ही नहीं बल्कि कई अन्य ट्रेनों के स्टेशन भी बदले जा रहे हैं-

  • बरौनी और दरभंगा जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनें सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेंगी।
  • पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और बनारस रूट की कुछ ट्रेनों को शकूर बस्ती स्टेशन से चलाने की योजना है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे का मेगा प्लान, 5 साल में बड़े शहरों में ट्रेनों की क्षमता दोगुनी होगी; जानें पूरा रोडमैप

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह योजना अभी विचाराधीन है और अंतिम निर्णय सभी तकनीकी और संचालनिक पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा होता है तो यह बदलाव त्योहारों से पहले लागू किए जा सकते हैं, ताकि भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत मिल सके।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC पोर्टल पर अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  6 May 2026, 9:37 AM IST

Advertisement