देश सेवा का सपना देखने वालों के लिए शानदार मौका, भारतीय नौसेना में निकली जॉब ही जॉब; ऐसे करें अप्लाई

देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले नौजवानों के लिए खुशखबरी है। इंडियन नेवी ने अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए एसएसआर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिपोर्ट में जानिये आवेदन की पूरी जानकारी

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 March 2026, 5:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय नौसेना में जाने और देश की सेवा का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। नौ सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक आवेदक (joinindiannavy.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली जॉब

नौसेना ने एसएसआर, एमआर और मेडिकल असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है।

योग्य उम्मीदवार ऐसे करे आवेदन

नौसेना की ओर से यह अधिसूचना 10 मार्च 2026 को आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जारी की गई। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की योग्यताएं क्या होनी चाहिए?

पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

UP Police SI Exam 2026: परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बैच के अनुसार तय की गई है।

  • 01/2027 बैच: अभ्यर्थियों का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
  • 02/2027 बैच: अभ्यर्थियों का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।

उम्मीदवारों को चयन करने की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले स्टेज-1 INET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्टेज-2 में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। नियमों के अनुसार एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों को स्टेज-1 से छूट मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, उन्हें उसे सुधारने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। जो इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

BFUHS Vacancy: स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर जॉब, जानिये आवेदन करने के नियमों के बारे में

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा और वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज व फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 14 March 2026, 5:52 PM IST

Advertisement