BSEB 10th Result: दसवीं के टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये और गैजेट्स

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने रविवार रात को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड ने मेधावी छात्रों की सम्मान राशि को दोगुना किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 4:58 AM IST
google-preferred

Patna: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने रविवार को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल हुए। जमुई की पुष्पांजलि और वैशाली की सबरीन स्टेट टॉपर रही। इस बार छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं की तुलना में बेहतर रहा।

तेल संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई, जानें कहां पर मिलेगा?

टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये और गैजेट्स

बोर्ड रिजल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को दो लाख, दूसरे स्थान वाले का डेढ लाख और तीसरे स्थान वाले को एक लाख की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, चौथी से दसवीं रैंक तक के मेधावियों को 20-20 हजार रुपये मिलेंगे। नकद राशि के साथ-साथ सभी पुरस्कृत छात्रों को आधुनिक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल युग में बेहतर पढ़ाई कर सकें।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस वर्ष टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले सभी 139 परीक्षार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। समिति ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कार राशि को दोगुना रखा है, जिसके तहत राज्य के टॉपर्स को अब तक की सबसे बड़ी सम्मान राशि दी जा रही है।

Bihar: सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने दिया ये बड़ा बयान

राजेंद्र प्रसाद छात्रवृत्ति

बोर्ड ने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी इजाफा किया गया है। इसके अंतर्गत टॉप 10 रैंक तक के विद्यार्थियों को अब हर महीने दो हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह सहायता राशि 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान या तकनीकी डिप्लोमा कोर्स पूरा होने तक (2 वर्ष) निरंतर मिलती रहेगी, जिससे छात्र बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

2026 की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,26,057 छात्र और 7,84,871 छात्राएं थीं। कुल 12,35,743 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6,01,390 और कुल उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 6,34,353 है।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 30 March 2026, 4:58 AM IST

Advertisement