बदायूं में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा जारी, 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल

बदायूं में शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन केंद्रों के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। हजारों अभ्यर्थियों के बीच कड़ी सुरक्षा, सख्त नियम और प्रशासन की विशेष तैयारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 June 2026, 12:02 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जिले भर के विभिन्न केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा का समापन 10 जून को होगा। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

15 केंद्रों पर 33 हजार से अधिक अभ्यर्थी

जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 14 परीक्षा केंद्र बदायूं शहर में जबकि एक केंद्र उझानी में बनाया गया है। इन केंद्रों पर कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

सुबह से लगी रहीं लंबी कतारें

परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। उम्मीदवार निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके चलते परीक्षार्थियों ने समय से पहले पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

बेटे की सलामती की भीख मांग रही मां के साथ तांत्रिक ने किया ऐसा घिनौना काम, कांप उठेगी रूह!

कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई।

डीएम और एसएसपी ने खुद संभाली निगरानी

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, एडीएम प्रशांत कुमार संग एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

नकल पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति

परीक्षा नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दलों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से नकल और अव्यवस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

उम्मीद और तनाव के बीच दिखा युवाओं का उत्साह

कई वर्षों की तैयारी और कड़ी मेहनत के बाद मिले इस अवसर को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि परीक्षा का दबाव और भविष्य की उम्मीदें उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थीं। 

Location :  Budaun

Published :  8 June 2026, 11:56 AM IST

Related News

Advertisement