कड़ी सुरक्षा में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पहली पाली की परीक्षा संपन्न; सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बरेली समेत पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। बरेली के 19 केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 8,736 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसकी निगरानी व सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।