हिंदी
व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा (Img- Google)
New Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह यात्रा भारत और रूस के बीच बढ़ते सामरिक संबंधों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। पुतिन के आगमन के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। बीते वर्ष मॉस्को में पुतिन ने भी मोदी के सम्मान में विशेष डिनर दिया था, जिसके बाद से दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संबंध और मजबूत माने जाते हैं।
शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। सुबह वह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, ऊर्जा, परमाणु रणनीति और व्यापारिक संबंधों पर गहन चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष दोपहर भोज भी आयोजित करेंगे।
भारत-रूस शिखर वार्ता इस बार कई मायनों में अहम है। भारत-अमेरिका रिश्तों में अमेरिकी शुल्क वृद्धि की वजह से तनाव का दौर जारी है, ऐसे वक्त में रूस के साथ संबंधों को मजबूती देना भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं में शामिल है।
शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग को और व्यापक बनाने की उम्मीद है। छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के क्षेत्र में संभावित साझेदारी पर भी चर्चा होगी, जो आने वाले वर्षों में भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। पश्चिमी देशों की नजर इस वार्ता पर बनी हुई है।
पुतिन के भारत आने से पहले वाराणसी में विशेष आयोजन किया गया। यहां लोगों ने गंगा तट पर आरती की और स्वागत मार्च निकाला। यह पहली बार है जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के आगमन से पहले वाराणसी में इस तरह का भावनात्मक स्वागत देखने को मिला है। स्थानीय लोगों का कहना था कि भारत और रूस की दोस्ती दशकों पुरानी है और पुतिन का आगमन इस रिश्ते को और मजबूत करेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Img- Google)
शिखर वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारतीय चैनल के शुभारंभ में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह कदम भारत में रूसी मीडिया की पहुंच विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दोनों देशों के बीच सूचना आदान-प्रदान को और बेहतर करेगा।
दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। इस भोज में भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों और विशेष अतिथियों की मौजूदगी की संभावना है। राजकीय भोज भारत-रूस संबंधों की परंपरागत मित्रता को दर्शाने वाला एक प्रतीकात्मक अवसर होगा।
India-America तनाव के बीच Putin का अहम भारत दौरा, शिखर वार्ता में बड़े फैसले होने की उम्मीद #PutinIn #India #Modi #Russia #PutinVisit #IndiaRussiaSummit #InternationalRelations pic.twitter.com/4JUY1rr34C
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 4, 2025
Vladimir Putin Big Warning: पुतिन का यूरोप को चेतावनी भरा संदेश; ‘अगर युद्ध चाहते हैं तो…’
पुतिन अक्सर अपनी फिटनेस और ताकत के लिए चर्चा में रहते हैं। CNN की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पुतिन, साइबेरियाई लाल हिरणों के खून से जुड़े टॉनिक और स्नान का उपयोग करते हैं। माना जाता है कि इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है। रूस में इस प्रथा से जुड़ा एक बड़ा उद्योग भी विकसित हो चुका है।
Location : New Delhi
Published : 4 December 2025, 8:58 AM IST
No related posts found.