BRICS 2026: रूस के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति खाएंगे यूपी का गलौटी कबाब और दिल्ली की दाल मखनी! देखें थाली में और क्या सजेगा?
नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS लीडर्स समिट होगा। प्रधानमंत्री मोदी पुतिन, शी जिनपिंग समेत कई विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे। समिट में भारतीय खान-पान, मिलेट्स, पारंपरिक स्नैक्स और ODOP उत्पादों के जरिए दुनिया को भारत की विविधता दिखाने की तैयारी है। डिनर मेन्यू में गलौटी कबाब, भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी जैसे खास व्यंजन शामिल हैं।