हिंदी
डोनाल्ड ट्रंप (Img: Google)
Washington: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका ने कई बार शांति वार्ता की कोशिश की, लेकिन परिणाम सकारात्मक नहीं निकले। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई बैठक भी बेनतीजा साबित हुई।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सीधे तौर पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल एकतरफा जिम्मेदारी का विषय नहीं है, बल्कि इसमें दोनों पक्ष शामिल हैं। ट्रंप ने कहा, 'हजारों लोग हर हफ्ते मारे जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर युवा हैं। अगर हमें इन्हें बचाना है तो कड़े कदम उठाने होंगे। मुझे प्रतिबंध लगाने होंगे और इस मुद्दे को अपने तरीके से सुलझाना होगा।'
ट्रंप ने साफ कर दिया कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आर्थिक मोर्चे पर कड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तीसरे विश्व युद्ध का रूप तो नहीं लेगा, लेकिन आर्थिक युद्ध जरूर छिड़ सकता है। ट्रंप के अनुसार, इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं और रूस तथा यूक्रेन दोनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वोलोदिमीर जेलेंस्की (Img: Google)
हालांकि ट्रंप के सख्त बयान के बावजूद अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हैं। इस हफ्ते अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है। ट्रंप के राजदूत स्टीव विटकॉफ ने जानकारी दी कि वे इस सप्ताह न्यूयॉर्क में यूक्रेन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि बातचीत के जरिए संघर्ष को रोकने का प्रयास जारी रहेगा।
Donald Trump: कनाडा के डिजिटल टैक्स पर क्यों भड़के ट्रंप, सामने आई चौंकाने वाली वजह
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और कई देशों ने वार्ता की पहल की है। लेकिन हर बार वार्ता अधूरी रह गई और संघर्ष और अधिक बढ़ता चला गया। मौजूदा हालात बताते हैं कि दोनों देशों के बीच अविश्वास गहराता जा रहा है, जिससे किसी भी समाधान तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
Russia and Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर नए उबाल पर, जानिए अब क्या होगा
रूस और यूक्रेन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था युद्ध से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। ऐसे में अगर ट्रंप द्वारा दी गई आर्थिक युद्ध की धमकी हकीकत में बदलती है, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
Location : Washington
Published : 28 August 2025, 8:32 AM IST
Topics : Donald Trump statement Economic War America Russia Russia Ukraine War Vladimir Putin Zelensky News
No related posts found.