Putin’s India Visit LIVE: पुतिन ने की अपने दोस्त पीएम मोदी की तारीफ, कही ये बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर स्वागत किया और दोनों एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास तक गए। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर और परंपरागत स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। पुतिन की यह भारत यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, सुरक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहयोग पर चर्चा करने के लिए है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 December 2025, 9:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपने विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पुतिन इस बार अपने सबसे बड़े कैबिनेट दल के साथ भारत आ रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात होगी, जहां उनके सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। यह बैठक लंबी चलने की उम्मीद है और द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम मानी जा रही है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की अगुआई में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर ऐसे समय में जब रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका भारत पर दबाव बना रहा है। इसलिए पुतिन की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ध्यान खींचा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, इस बार आर्थिक व व्यापारिक मुद्दे बातचीत के केंद्र में रहेंगे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुतिन के साथ रूस के आर्थिक विभागों से जुड़े सभी प्रमुख मंत्री नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके प्रतिनिधिमंडल में आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव, व्यापार और उद्योग उप मंत्री एलेक्सी ग्रूजदेव, कृषि मंत्री ओक्साना लुट, डिजिटल संचार मंत्री सर्गेई कुशचेव, स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलुसोव शामिल हैं। यह हाल के वर्षों में रूस का विदेश दौरे पर जाने वाला सबसे बड़ा सरकारी दल है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और तकनीक के क्षेत्रों में कई अहम समझौतों की संभावना जताई जा रही है। 

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें डाइनामाइट न्यूज़ के साथ

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 December 2025, 11:28 AM IST

Advertisement
Advertisement