हिंदी
नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजती भारत सरकार
Maharajganj: भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर 453 नेपाली नागरिकों को भारतीय वाहनों से नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया। ये वह नेपाली नागरिक है जिन्हें नौकरी का प्रलोभन देकर भारत में नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े कामों मे लगाकर ठगी कराया जाता था। नेपाली दूतावास को इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय प्रशासन के साथ मिलकर इनको बंधक मुक्त कराया गया और नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
महराजगंज में रात के अंधेरे में कौन फैला रहा दहशत? चार दुकानों के टूटे ताले से मचा हड़कंप
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास को एक सूचना मिली कि सैकड़ो की संख्या में नेपाली नागरिकों को कुशीनगर जिले में बंधक बनाया है जिनसे नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े ठगी का अवैध काम कराया जा रहा है। मामले को दूतावास ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय अधिकारियों से संपर्क साधा और 453 नागरिकों को बंधक मुक्त कराया।
भारत ने सोनौली बॉर्डर से 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल के लिए किया रिहा #maharajganj #sonauliborder #indianepalborder #nepalicitizensrescued pic.twitter.com/Vu3sldirix
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 30, 2026
प्राथमिक जाँच में सभी नागरिकों में अधिकतर नेपाली युवक- युवती थे जिनसे नौकरी का प्रलोभन देकर पहले बुलाया गया फिर नेटवर्क ऑनलाइन ठगी जैसे काम में लगाया गया। प्रशासन ने सभी लोगों को बंधक मुक्त कराकर सरकारी बस से नेपाल के लिए रवाना किया।
महराजगंज के Motherhood Hospital में महिला की मौत; कथित डॉक्टर की भूमिका पर उठे सवाल
नौतनवा CO बसंत सिंह ने बताया कि शनिवार को सोनौली बॉर्डर पर भारतीय वाहनों में पहुँचे 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया है। मामला अन्यत्र जिले से जुड़ा है लेकिन सोनौली बॉर्डर पर पहुँच सुपुर्द किया गया।
Location : Maharajganj
Published : 31 May 2026, 1:44 AM IST