IND vs ENG: भारत की जबरदस्त वापसी! गिल और राहुल शतक के करीब, इंग्लैंड से 137 रन पीछे

भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए एकतरफा मैच का रुख बदल कर रख दिया हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 July 2025, 11:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए एकतरफा मैच का रुख बदल कर रख दिया हैं। भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 174 रन हैं। कप्तान शुभम गिला और के एल राहुल क्रीज पर मौजूद है, और दोनों ही बल्लेबाज सेंचुरी के करीब पहुंच चुके हैं।

केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह गिल के साथ 170 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड से भारत अब 137 रन पीछे है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके। फिलहार भारत की दूसरी पारी जारी है।

दूसरे सेशन में शुभमन गिल और केएल राहुल ने बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन जोड़े। कप्तान गिल ने 77 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाया है। दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर 174/2 रहा। क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट झटके। दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 150 रन बनाए, जबकि स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। वहीं डकेट ने 94 और क्रॉली ने 84 रनों की पारी खेली। जबकि ओली पोप ने 71 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। जडेजा ने 4 विकेट झटके। बुमराह ने पहली बार करियर में 100 से अधिक रन दिए। इससे पहले, इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी 358 रनों पर समेट दी।

 

Location :