महराजगंज के कोल्हुई में महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी, आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 October 2026, 1:28 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शौच के लिए जाते समय छेड़छाड़ का आरोप

महिला की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, छह अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी के चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में जुटे युवा, कई दिनों से जारी है अभियान

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

महिला का आरोप है कि घटना के बाद युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारकर खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: सोशल मीडिया पर युवक को शोहरत पाने की सनक पड़ी भारी, 9 सेकंड के AI वीडियो ने खिलाई जेल की हवा

पुलिस ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात

इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  10 October 2026, 1:28 PM IST

Related News

Advertisement