ससुर पर चल रहे थे चाकू और क्लब में ठुमके लगा रही थी बहू, कानपुर मर्डर केस के इस सच ने हिलाकर रख दिया सबका दिल

कानपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 September 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के एक अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की कहानी ने रिश्तों पर भरोसे को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, इस वारदात के पीछे कोई बाहरी दुश्मनी नहीं लगती, बल्कि घर के भीतर का विवाद, प्रतिबंध और रिश्तों में पैदा हुई कड़वाहट अहम वजह रही।

बहू ने रची थी हत्याकांड की साजिश

पुलिस के मुताबिक, विनीत की बहू शालू पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप है. जांच में यह बात सामने आई कि पुराने नौकर को कथित तौर पर छह लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई गई थी। हत्या के लिए दो आरोपियों विशाल गौतम और राजकिशोर के नाम सामने आए थे, जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें - कानपुर के कॉल सेंटर में डेढ़ महीने की ट्रेनिंग, 12वीं पास फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर वसूलते थे पाउंड-डॉलर

पार्टी कर रही थी शालू, डांस का वीडियो आया सामने

इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला पहलू हत्या की रात का घटनाक्रम है, जिस समय घर में विनीत मिनोचा पर चाकू से हमले किए जा रहे थे, पुलिस की जांच के मुताबिक शालू अपने पति सुब्रत के साथ पार्टी क्लब में थी। दोनों के डांस का वीडियो भी सामने आया है वीडियो में दोनों फिल्मी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। अब ये वीडियो किस दिन का है ये पुलिस पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें - कानपुर में उफनाई गंगा, चेतावनी बिंदु पार; 3 हजार बीघा फसल डूबी, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

उधर घर में विनीत पर एक-दो नहीं, बल्कि कई बार चाकू से हमला किए जाने की बात जांच में सामने आई. हत्या के बाद जब शालू और पति घर पहुंचे तो कथित तौर पर शालू के चीखने-रोने का दृश्य भी जांच का हिस्सा बना।

पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

पुलिस की तफ्तीश यहीं नहीं रुकी, आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच के बाद पुलिस का शक शालू तक पहुंचा। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से उसकी बातचीत के कई सबूत मिले थे इसके बाद शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Location :  Kanpur

Published :  9 September 2026, 7:03 PM IST

Advertisement