हिंदी
हाथरस में ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर (Img: Dynamite News)
Hathras: सासनी के इगलास रोड स्थित मटरुमल धन्नामल मिल के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर सासनी की ओर से इगलास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इगलास की ओर से सासनी आ रही बोलेरो मटरुमल धन्नामल मिल के पास पहुंची। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें - Hathras: सासनी CHC में अचानक हुआ ऐसा प्रदर्शन, हार्ट अटैक से बचाव का तरीका देख जुटे मरीज-तीमारदार
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बोलेरो चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। बताया गया है कि अमित मूल रूप से औरैया जिले के नगला चंदन गांव का रहने वाला था और वर्तमान में केआरसी कंपनी में बोलेरो चालक के रूप में कार्यरत था।
यह भी पढ़ें - Hathras Road Accident: सिकंदराराऊ में बस-ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, मची चीख-पुकार; दो चालक गंभीर
अमित की मौत की खबर मिलते ही उसके साथी कर्मचारी और परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Location : Hathras
Published : 5 October 2026, 2:56 PM IST
Topics : crime news hathras news Road Accident UP News UP Police