चेहरे पर राहत, पर खेतों में आफत: देवरिया में मौसम के अचानक यू-टर्न से अन्नदाताओं की क्यों उड़ी नींद?

देवरिया में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से पिछले कई दिनों से उमस और चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 October 2026, 3:05 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली।

लगातार बारिश किसानों के लिए आफत

हालांकि, लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बनती नजर आ रही है। खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलों पर बारिश और तेज हवाओं का असर पड़ने की आशंका है। कई इलाकों में खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को ग्राहकों की आवाजाही कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें - Deoria News: देवरिया में खाकी पर लगा दाग, थाने की हवालात में गांजा तस्कर की संदिग्‍ध मौत से मचा बवाल

उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत

बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से परेशान आम लोगों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने बारिश के बाद बदले मौसम का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें - Deoria: कांशीराम आवास में अचानक भिड़ गए दो पक्ष, मारपीट में कई लोग घायल

लोगों का कहना है कि कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर रखा था। बारिश ने भले ही किसानों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ाई हों, लेकिन गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है।

Location :  Deoria

Published :  5 October 2026, 3:05 PM IST

Related News

Advertisement