UP Crime: गोरखपुर दबंगई की हद पार! लाठी-डंडे से पीटकर पीड़ित का किया ये हाल, जानें क्या है पूरा मामला

गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गोला थाना क्षेत्र के ग्राम इटोवा प्रेमगढ़ में दबंगों ने थानाध्यक्ष और पुलिस महकमे को चुनौती दे डाली। पढिए पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 7 September 2025, 3:20 PM IST
google-preferred

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गोला थाना क्षेत्र के ग्राम इटोवा प्रेमगढ़ में दबंगों ने थानाध्यक्ष और पुलिस महकमे को चुनौती दे डाली। दूसरे गांव के मनबढ़ दबंग रितेश, शुभम, सुनील और संतोष ने बेरहमी से सुदर्शन गुप्त के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सुदर्शन का सिर फट गया, गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी भी बचाने आई तो उसी तरह बुरी तरह से पीट दी गई।

मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक,  पीड़ित सुदर्शन गुप्त ने लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 4 अगस्त को वह अपने घर में बैठा था, तभी विशुनपुर राजा के दबंग रमेश, शुभम, सुनील और संतोष बिना किसी provocation के घर में घुस आए। उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठियों और डंडों से बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गोला पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं 115(2), 352, 351(3), और 333 के तहत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।

सोनभद्र स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी मच गई

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

स्थानीय लोग इस हिंसक घटना से आक्रोशित हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार दबंगों की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन और पुलिस पर जनता की नजरें टिकी हैं। यह मामला न केवल व्यक्तिगत हमला है, बल्कि समाज में भय का माहौल निर्मित करने की साजिश भी माना जा रहा है। गोला पुलिस से मांग है – शीघ्र कठोर कार्यवाही कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं।

गुजरात दौरे पर केजरीवाल, कहा- अमेरिकी कपास पर ड्यूटी वापस लगाओ, किसानों को MSP बढ़ाओ

 

 

Location :