मस्जिद में दाखिल हुए दो युवक, 5 मिनट बाद पहुंची ATS और दोनों को ले गई! हापुड़ में आखिर क्या हुआ?

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हापुड़ में यूपी एटीएस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की कुरैशियान मस्जिद से एटीएस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों को पूछताछ के लिए मेरठ ले जाया गया। मौके पर एक बाइक भी मिली है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 3:40 PM IST
google-preferred

Hapur: हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी एटीएस की टीम अचानक बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव पहुंच गई। टीम सीधे गांव की कुरैशियान मस्जिद में पहुंची, जहां मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। एटीएस की टीम दोनों युवकों को अपने साथ लेकर मेरठ की ओर रवाना हो गई। कार्रवाई के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बाहर खड़ी थी बाइक, अंदर बैठे थे दोनों युवक

मस्जिद इंतजामियां कमेटी के मुताबिक, दोनों युवक स्थानीय रहने वाले नहीं थे। बताया जा रहा है कि दोनों बिना किसी स्थानीय परिचय के मस्जिद में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी की और फिर अंदर चले गए। इसी दौरान एटीएस की टीम वहां पहुंच गई। मौके पर एक संदिग्ध बाइक भी खड़ी मिली है, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है। बाइक का नंबर मेरठ का बताया जा रहा है।

पांच मिनट बाद ही पहुंच गई ATS

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दोनों युवकों के मस्जिद में पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद एटीएस की टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक मस्जिद में पहुंचे और करीब पांच मिनट के भीतर ही एटीएस की टीम वहां आ गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि एजेंसी पहले से दोनों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और उनके मस्जिद पहुंचने के बाद टीम ने कार्रवाई की।

हापुड़ में खौफनाक वारदात: चलती कार में गनपॉइंट पर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की करतूत से सहमी पीड़िता ने बताया खौफनाक मंजर

हापुड़ पुलिस ने ATS की कार्रवाई की पुष्टि की

मामले को लेकर हापुड़ पुलिस ने एटीएस के पहुंचने की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक दोनों युवकों की पहचान, उनके खिलाफ संदेह की वजह या पूछताछ के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि एटीएस के आने की जानकारी मिली है और मामले की जानकारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल एटीएस की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

गांव में बढ़ी हलचल

एटीएस की कार्रवाई की खबर फैलते ही शेरपुर गांव और आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई। मस्जिद में दो युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुटने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवक इलाके के रहने वाले नहीं थे। इसी वजह से उनके अचानक मस्जिद में पहुंचने और कुछ ही देर बाद एटीएस की टीम के आने को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

हापुड़ में ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी कहानी, सुहागरात पर दुल्हन बोली- हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अतिरिक्त सतर्क रहती हैं। हापुड़ में एटीएस की इस कार्रवाई को भी इसी सुरक्षा सतर्कता के बीच देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों युवकों को मेरठ ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। एजेंसी उनके मोबाइल फोन, पहचान और अन्य गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर सकती है। हालांकि, इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Location :  Hapur

Published :  14 August 2026, 3:40 PM IST

Related News

Advertisement