साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज ने की आत्महत्या… पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली। वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित DLSA में सचिव पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 May 2026, 7:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जज द्वारा आत्महत्या करने की सूचना सामने आई। यह घटना आज शनिवार को सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां जांच के दौरान पता चला कि 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। अमन कुमार ग्रीन पार्क मेन, यू-4ए, प्रथम तल पर रहते थे।

DLSA सचिव थे अमन कुमार शर्मा

पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे। वह न्यायिक सेवा से जुड़े हुए थे और पेशेवर रूप से एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत थे।
घटना की सूचना सबसे पहले उनके जीजा शिवम ने दी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी भी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

देवरिया में DM दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं… सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अमन कुमार के फोन रिकॉर्ड, निजी जीवन और कामकाज से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Gujarat: गर्मी से राहत लेने गए 6 दोस्त बने हादसे का शिकार… राजकोट के आजी बांध में डूबे युवक

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। इलाके में लोग इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल इस मामले को संवेदनशील मानते हुए हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  2 May 2026, 7:54 PM IST

Advertisement