समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से सरेराह छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चारों मनचलों को दबोचा

बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 24 September 2026, 9:58 AM IST
google-preferred

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक बांध बाईपास रोड पर सरेराह एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। इस घिनौनी वारदात का एक 58 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद प्रताप सिंह ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके तहत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 4 मुख्य आरोपियों को उनके घरों से धर दबोचा।

फोटो खींचने के दौरान मनचलों ने घेरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बाईपास रोड से गुजर रही थी। रास्ते में वह रुककर तस्वीरें लेने लगी। इसी दौरान स्थानीय कुछ मनचले युवक वहां आ धमके और दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने पहले तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता के साथी ने विरोध किया, तो दबंगई दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया।

रक्षक ही बने भक्षक: फर्जी अफसर बनकर विधायक के फार्म हाउस पहुंचे 4 पुलिसकर्मी, युवती से की दरिंदगी

सरेराह की गई शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

साथी के जाने के बाद बेखौफ मनचलों ने नाबालिग लड़की के साथ खुलेआम बदसलूकी और 'बैड टच' जैसी घिनौनी हरकत की। आरोपियों ने उसका हाथ भी मरोड़ा। इस पूरी वारदात के दौरान किसी शख्स ने अपनी मोबाइल में लगभग एक मिनट का वीडियो बना लिया, जो बुधवार की रात से सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर की इस घटना ने एक बार फिर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

“साहब, मेरी बेटी को वापस ले आओ” मां की गुहार के बाद मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोचा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चारों आरोपी हिरासत में

वायरल वीडियो जैसे ही समस्तीपुर पुलिस के संज्ञान में आया, महकमा हरकत में आ गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी शुरू की। वायरल वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहे स्थानीय जगतसिंहपुर गांव के चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस उन सभी हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, इस घटना में संलिप्त अन्य उपद्रवियों की पहचान करने के लिए भी पुलिसिया छानबीन जारी है ताकि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

Location :  Samastipur

Published :  24 September 2026, 9:58 AM IST

Related News

Advertisement