हिंदी
शिवांगी की शादी की तैयारियां (image: x)
Panta: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। 25 नवंबर को होने वाली शादी समारोह में जयपुर के प्रसिद्ध पत्रकार चौक की थीम पर बनाया जा रहा है। करीब 10 बीघा में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मनीला में मोदी-ट्रंप गर्मजोशी से मिले: राष्ट्रपति ने पीएम को ‘सख्त इंसान’, कहा, ईरान को दी चेतावनी
जयपुर की खूबसूरती का अहसास दिलाने के लिए ऐसी सजावट की जा रही है। इसको तैयार करने के लिए अलग-अलग राज्यों से कारीगर बुलाए गए हैं। टेंट के लिए कारीगर उत्तर प्रदेश के मऊ से आए हैं, जबकि लाईट के लिए बंगाल के विशेषज्ञ को बुलाया गया है। 400 से 500 कारीगर दिन-रात इस काम को पुरा करने में लगे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि जयमाला के लिए तैयार होने वाला स्टेज 100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा होगा, ऊंचाई लगभग 30 फीट रखी जाएगाी। स्टेज के बीच में एक विशाल मंड़प भी बनाया जाएगा। खाने-पीने का आनंद लेने के लिए मंडप के आसपास रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था रहेगी।
अगले 2 से 3 दिनों में इस पंडाल का स्वरूप दिखाई देने लगेगा।
इस शादी को खास बनाने के लिए सिर्फ पंडाल और जयमाला के मंच पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि मेहमानों के मनोरंजन के लिए भी अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे हैं। घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान तैयार किया जा रहा है
शिवांगी की शादी के लिए हजारों बारातियों और मेहमानों के स्वागत में चार अलग- अलग स्थानों पर व्यवस्था की जा रही हैं। इस आयोजन का व्यवस्था संभाल रहे प्रदीप जायसवाल पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम कर चुके हैं। शादी की तैयारियों पर खुद अनंत सिंह नजर रख रहे हैं। वह रोजाना आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
Location : patana
Published : 17 November 2026, 7:29 PM IST