नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी! गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं के साथ POCSO एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।