कथा वाचन की आड़ में खेल? पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, केस दर्ज

अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में प्रसिद्ध कथा प्रवाचक पवन देव महाराज पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 June 2026, 2:51 PM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर हलचल मचा दी है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा प्रवाचक पवन देव महाराज पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 38 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना का खुलासा किया है। महिला का आरोप है कि वह पहले से शादीशुदा थी और पारिवारिक कार्यक्रमों के दौरान उसके ससुराल में कथा प्रवाचक पवन देव महाराज का आना-जाना होता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

अयोध्या में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि पवन देव महाराज ने उसे शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक संपर्क में रखा और इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने दावा किया है कि 10 अप्रैल 2025 को आरोपी ने उसे अयोध्या दर्शन के बहाने कनक भवन के पास बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कथावाचक ने साफ इनकार कर दिया।

जेवर और विवाद का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह अपने ससुराल से मिले लाखों रुपये के जेवर लेकर कथावाचक से मिलने गई थी, लेकिन उसके गहने वापस नहीं किए गए। जब उसने अपने जेवर वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद उसे लगातार परेशान किया जाने लगा।

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ आधी रात को एक्सप्रेसवे पर जो हुआ… मंजर देख कांप गई रूह!

पुलिस जांच में जुटी

बीकापुर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सबूतों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ayodhya

Published :  8 June 2026, 2:51 PM IST

Advertisement