हिंदी
नई फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेहद लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Fronx का नया फेसलिफ्ट वर्जन लाने की जोरदार तैयारी कर रही है। हाल ही में इस एसयूवी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह कैमोफ्लाज (कवर) करके देखा गया है, जिसके बाद से ऑटो बाजार में इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी इस मिड-लाइफ अपडेट के जरिए अपनी इस सफल कार को और अधिक स्टाइलिश, आधुनिक और फीचर-लोडेड बनाने जा रही है।
साल 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही Fronx को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब इसके नए अवतार को और आकर्षक बनाने पर काम किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कार का आगे (Front) और पीछे (Rear) का हिस्सा पूरी तरह ढका हुआ था। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके फ्रंट ग्रिल, बंपर, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, गाड़ी में बिल्कुल नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स
मारुति इस गाड़ी के सिर्फ बाहरी लुक में ही नहीं, बल्कि इसके इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव करने जा रही है। केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक अहसास कराने के लिए इसमें ये फीचर्स मिल सकते हैं-
गाड़ी के इंजन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही भरोसेमंद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 100bhp की पावर और 146Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता रहेगा।
माइलेज को लेकर चर्चा है कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि नई Fronx में 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने वाला सीरीज हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। हालांकि, अभी तक यह तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है कि टेस्टिंग मॉडल में यही इंजन दिया गया है या नहीं, और कंपनी इसे भविष्य में किसी अन्य चरण में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें-Auto News: स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बनी युवाओं की पहली पसंद
सेफ्टी के मामले में भी नई Fronx अपने सेगमेंट की बाकी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि मारुति इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा, कार में 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल किए जाने की संभावना है, जिससे यह एसयूवी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बन जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2026, 11:56 AM IST
No related posts found.