जब तक ठीक थे, तब तक ससुर जी की सेवा, बीमार होते ही कर दी ऐसी हरकत, बहुरानी बोलने पर अब आने लगी शर्म

रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपने लकवाग्रस्त ससुर की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में सीसीटीवी तोड़ा और तकिया धोया, लेकिन डिजिटल रिकॉर्डिंग से सच सामने आ गया।

Updated : 11 May 2026, 10:13 AM IST
google-preferred

Ranchi: पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बहू पर अपने ही बीमार और लकवाग्रस्त ससुर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।

लंबे समय से बिस्तर पर थे डॉक्टर केपी गुप्ता

मृतक डॉ. केपी गुप्ता होम्योपैथी चिकित्सक थे और पिछले लगभग 8-10 वर्षों से पैरालाइसिस (लकवा) के कारण बिस्तर पर पड़े हुए थे। उनकी देखभाल के लिए परिवार ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी। बेटे सौरभ ने सुरक्षा के मद्देनजर उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा रखा था, जिसका एक्सेस उसके मोबाइल से जुड़ा था।

अचानक कैमरा बंद होने से बढ़ा शक

घटना के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे अचानक कमरे का सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया। इस असामान्य स्थिति ने परिवार को शक में डाल दिया। जब सौरभ और उसकी मां घर पहुंचे तो उन्होंने डॉ. गुप्ता को अचेत अवस्था में पाया और कुछ ही देर में डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

तकिये से मुंह दबाकर हत्या का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि बहू निकिता पर आरोप है कि उसने अपने बीमार ससुर का तकिये से मुंह दबाकर हत्या की। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बिस्तर पर पड़े थे और खुद से कुछ भी करने में असमर्थ थे, जिसका आरोपी ने कथित रूप से फायदा उठाया।

सबूत मिटाने की कोशिश, लेकिन तकनीक बनी गवाह

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और तकिये के कवर को धोकर सूखने के लिए रख दिया। वहीं तकिये को छत पर फेंक दिया गया ताकि वह जांच से बच सके। लेकिन आरोपी यह भूल गई कि कैमरे की रिकॉर्डिंग क्लाउड और मोबाइल में पहले ही सेव हो चुकी थी।

डिजिटल साक्ष्यों ने खोला राज, आरोपी हिरासत में

डिजिटल फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक बहू निकिता पर गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Mumbai-Ranchi Flight: मुंबई-रांची फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की तबीयत बिगड़ी, जानिये पूरा अपडेट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा हो पाएगा।

Location :  Ranchi

Published :  11 May 2026, 10:13 AM IST

Advertisement