हिंदी
घायल व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Raebareli: रायबरेली में देर रात एक सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे व्यवसायी के पैर में गोली लग गई।
जानकारी के अनुसार, व्यवसायी की रतापुर में सर्राफा की दुकान है और वह अंबेडकर नगर मोहल्ले के निवासी हैं। देर रात दुकान से घर जाते समय जैसे ही वह लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से अपने मोहल्ले की ओर मुड़े, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गोली लगने के बाद भी बदमाश उनका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
देवरिया में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, 29 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; नोटिस जारी
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घायल व्यवसायी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर सीओ सिटी अरुण नौहवार और एडिशनल एसपी आलोक सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि तीन बदमाश गोली मारकर बैग लूट ले गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी और भय का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात के पीछे की पूरी साजिश और लूटे गए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 19 June 2026, 12:39 PM IST
Topics : crime news Jeweller Shot loot raebareli news UP News