कूरियर पार्सल में मौत का सामान: मुंबई NCB ने ऐसे उजागर किया न्यूजीलैंड तक फैला अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क का खेल

मुंबई NCB ने पार्सल से न्यूजीलैंड भेजी जा रही 5 करोड़ रुपये की 11 किलो एफेड्रिन ड्रग्स जब्त की है। फ्लोर मैट, बेडशीट और फोटो फ्रेम में छिपाकर की जा रही तस्करी के मास्टरमाइंड एस. हमीद को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 July 2026, 1:38 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो आम कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल कर विदेश में नशा पहुंचा रहा था। तस्करों ने बेहद चालाकी से रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले सामान जैसे फ्लोर मैट, बेडशीट और फोटो फ्रेम की परतों के भीतर करीब 11 किलो 'एफेड्रिन' ड्रग्स छिपा रखी थी।

बाजार में इस खेप की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। कूरियर कंपनियों और जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए इस पार्सल को बिल्कुल सामान्य घरेलू सामान की तरह पैक किया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

चेन्नई में मास्टरमाइंड का ठिकाना, मुंबई-पुणे से बुकिंग

एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट को पिछले कुछ समय से इस सिंडिकेट की भनक लग रही थी। जांच में पता चला कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड चेन्नई में बैठकर जाल बुन रहा था, जबकि पार्सल मुंबई और पुणे जैसे शहरों से बुक कराए जाते थे। इस पूरे खेल की मुख्य कड़ी चेन्नई के त्रिप्लिकेन निवासी एस. हमीद को माना जा रहा है।

‘जेब में 50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा’: मुंबई पुलिसकर्मी की दादागिरी पर भड़की कांग्रेस, सिपाही पवन सांगले पर गिरी गाज

जांच एजेंसी ने 21 जुलाई को खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई के कूरियर सेंटर से दो संदिग्ध पार्सल रोके, जिनमें से 7 किलोग्राम एफेड्रिन बरामद हुई। फर्जी कागजातों के आधार पर जब टीम चेन्नई पहुंची, तो आरोपी हमीद के ठिकाने से पैकिंग मशीनें, फर्जी आईडी और डिजिटल कांटे बरामद हुए।

पूछताछ में खुला दूसरा पार्सल, कल्याण से जब्त हुई 3.99 किलो ड्रग्स

23 जुलाई को गिरफ्तार कर जब हमीद को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया, तो पूछताछ में उसने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि एक और पार्सल न्यूजीलैंड के लिए रास्ते में है।

इसके बाद एनसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई को कल्याण से उस पार्सल को इंटरसेप्ट किया। इस पार्सल में बेडशीट और फोटो फ्रेम के बीच सलीके से छिपाई गई 3.990 किलोग्राम एफेड्रिन मिली। इस तरह कुल तीन पार्सलों से 10.990 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।

क्या मुंबई हमले और सीमा पार हथियारों की साजिश में आतंकी शहरोज का नेटवर्क पहले ही हो चुका था तैयार?

सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होती है एफेड्रिन

एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, एफेड्रिन वैसे तो सीमित मात्रा में दवाइयों के काम आती है, लेकिन ड्रग्स माफिया इसका इस्तेमाल मेथाम्फेटामाइन जैसी जानलेवा सिंथेटिक ड्रग्स (पार्टी ड्रग्स) बनाने में करते हैं। फिलहाल एजेंसी यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह केमिकल कहां से आया और न्यूजीलैंड में इसकी डिलीवरी किसे ली जानी थी।

Location :  Mumbai

Published :  26 July 2026, 1:38 PM IST

Related News

Advertisement