हिंदी
खाकी का खौफनाक चेहरा (Img- X)
Mumbai: कानून की रक्षा करने वाली पुलिस जब खुद 'फर्जी केस' में फंसाने की धमकी देने लगे, तो लोकतंत्र पर सवाल उठना लाजमी है। मुंबई से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक पुलिसकर्मी ने सरेआम झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे डाली। सिपाही का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलते ही महाराष्ट्र के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, घटना 22 जुलाई की है जब मुंबई की सड़कों पर छात्र नीट धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जब कुछ छात्रों को हिरासत में लिया, तब पवन सांगले नाम का पुलिसकर्मी छात्रों को धमकाते हुए कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में सिपाही साफ कहते सुना जा सकता है "अगर दोबारा दिखे, तो तुम्हारी जेब में 50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा, पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।" कांग्रेस द्वारा यह वीडियो एक्स (X) पर शेयर करते ही मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई।
क्या मुंबई हमले और सीमा पार हथियारों की साजिश में आतंकी शहरोज का नेटवर्क पहले ही हो चुका था तैयार?
मामला तूल पकड़ते ही महाराष्ट्र के गृह विभाग और मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी पुलिसकर्मी पवन सांगले को उसकी मौजूदा ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की जांच रिपोर्ट आने तक वह ड्यूटी से दूर रहेगा और दोष सिद्ध होने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि @MumbaiPolice प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फँसा दिया जाएगा और पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा।
अगर यह सच है, तो यह सिर्फ़ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं,… pic.twitter.com/36KescEmro
— Mumbai Congress (@INCMumbai) July 23, 2026
इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य का गृह विभाग अब 'पांडू हवलदार' चला रहे हैं। विवाद को बढ़ता देख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद संज्ञान लिया।
सीएम ने सिपाही के कृत्य की निंदा करते हुए निष्पक्ष विभागीय जांच का आदेश दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि आंदोलन की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसकी अलग से पड़ताल की जा रही है।
Location : Mumbai
Published : 24 July 2026, 3:27 PM IST