क्या मुंबई हमले और सीमा पार हथियारों की साजिश में आतंकी शहरोज का नेटवर्क पहले ही हो चुका था तैयार?

यूपी एटीएस की पूछताछ में आतंकी शहरोज से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच में आईएसआई, पाकिस्तानी गैंगस्टरों, कथित स्लीपर सेल, ड्रोन से हथियारों की सप्लाई, मुंबई कनेक्शन, फंडिंग और डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

Updated : 22 July 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Balrampur: आतंकी बलरामपुर के शहरोज की योजना थी कि आईएसआई के इशारे पर हिंदूवादी नेताओं और संगठनों को निशाना बनाया जाए। साथ ही मुंबई में हमला कर सांप्रदायिक दंगे कराए जाए। इसके लिए उसने

आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के इशारे पर मुंबई में करीबियों को जोड़कर नेटवर्क बना लिया था।

शहरोज से पूछताछ में कई खुलासे

गिरफ्तारी के बाद शहरोज से यूपी एटीएस ने कड़ी पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। खुलासों की गहनता से जांच के लिए शहरोज को रिमांड पर लेने की पहल की जाएगी। शहरोज से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट जसवीर चौधरी ने उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने को कहा था। वहां सीमार पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और विस्फोटक आने थे। एटीएस शहरोज के मोबाइल से मिले संपर्कों के माध्यम से नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही है।

यह बी पढ़ें-Budaun Encounter: डबल मर्डर का फरार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया, फायरिंग में कांस्टेबल भी लहूलुहान

सीमा पर स्लीपर सेल खड़ा करने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों, गोपनीयता बनाए रखने की क्षमता और निर्देशों के पालन का आकलन कर रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार उसे भारत-नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में कथित तौर पर स्लीपर सेल खड़ा करने और स्थानीय युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी दिए जाने से पहले ही एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-Budaun Farmer Death: रातभर खेत से नहीं लौटा किसान… सुबह ट्यूबवेल पर मिला ऐसा मंजर, परिवार के उड़ गए होश

फंडिंग की भी होगी जांच

एटीएस शहरोज से बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों का फोरेंसिक परीक्षण करा रही है। एटीएस पता लगा रही है कि क्या उसे किसी विदेशी स्रोत से आर्थिक सहायता मिली थी या नहीं। एजेंसियां पिछले कुछ वर्षों के दौरान उसके आवागमन का ब्दोरा भी खंगाल रही हैं। वह काफी समय.तक मुंबई में रहा था। बीच-बीच में वह बलरामपुर आता-जाता रहा। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, कॉल डिटेल, फोटो, वीडियो, दस्तावेज, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड तथा विदेशी नंबरों से संपर्क की कड़ियों की जांच कर रही हैं।

Location :  Balrampur

Published :  22 July 2026, 1:26 PM IST

Advertisement