देवभूमि उत्तराखंड से यूपी लौट रहा था 28 लोगों का परिवार, भगवान को था कुछ और मंजूर…

नैनीताल की खूबसूरत वादियों से खुशियां समेटकर लौट रहा मेरठ का एक परिवार शायद नहीं जानता था कि घर पहुंचने से पहले उसकी जिंदगी बदल जाएगी। देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 June 2026, 6:58 PM IST
google-preferred

Meerut: उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेरठ के एक ही परिवार के 28 सदस्य ट्रैवलर से वापस लौट रहे थे, तभी वाहन का ब्रेक फेल हो गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने घंटों अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला।

28 लोगों से भरी थी ट्रैवलर

मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित ताला फैक्ट्री इलाके के रहने वाले नफीस और उनके भाई अनीस अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। परिवार के कुल 28 सदस्य इस ट्रैवलर में सवार थे। बुधवार रात सभी लोग मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी से करीब एक किलोमीटर पहले लाल मिट्टी क्षेत्र में यह हादसा हो गया।

ट्रेन में हमले का सनसनीखेज आरोप निकला फर्जी! अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे गंभीर आरोपों की जांच में आया बड़ा मोड़

ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की

ट्रैवलर चला रहे नईम ने पुलिस को बताया कि रास्ते में अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। उसने गाड़ी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन रफ्तार बढ़ती चली गई। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास उसने वाहन को सड़क किनारे बने पैरापिट से टकराकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण पैरापिट टूट गया और ट्रैवलर सीधे खाई में जा गिरी। नीचे जाकर वाहन एक पेड़ से टकराया, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

दो महिलाओं की मौत

हादसे में नफीस की पत्नी शहनाज (45) और उनकी बहन नाजरीन (32) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का अगला शीशा टूटने के बाद दोनों महिलाएं बाहर गिर गई थी। पीछे बैठे परिजनों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। वहीं हादसे में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। कई घंटे तक चले अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

रातों-रात घर के सामने से गायब हुई बाइक, 13 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; आखिर कहां अटकी पुलिस की जांच?

मेरठ में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मेरठ के ताला फैक्ट्री इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रातों-रात हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। अस्पतालों के बाहर रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही और सभी घायल परिजनों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते रहे। मृतका नाजरीन के भाई परवेज ने बताया कि परिवार के 28 सदस्य घूमने गए थे, लेकिन वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में गहरा दुख है और देर शाम तक शव मेरठ पहुंचने की उम्मीद है।

पूर्व मंत्री भी पहुंचे परिवार के बीच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे हाजी इसरार सैफी भी ताला फैक्ट्री इलाके में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे शहर का दुख है।

Location :  Meerut

Published :  18 June 2026, 6:52 PM IST

Advertisement