कल तक समझौता, आज सन्नाटा… ससुराल लौटी विवाहिता की फंदे पर मिली लाश, राजीनामे के अगले दिन मचा हड़कंप

एक समझौता, एक वापसी और उसके बाद अचानक सामने आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया। ससुराल लौटी विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह वाकई आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 June 2026, 7:41 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला धनकारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। 28 वर्षीय सलमा पत्नी यूसुफ का शव शनिवार रात ससुराल के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

तीन बच्चों की मां थी सलमा

जानकारी के अनुसार सलमा की शादी करीब 10 वर्ष पहले यूसुफ से हुई थी। दंपत्ति के तीन बच्चे भी हैं। पति यूसुफ जयपुर में नौकरी करता है, जबकि सलमा अपने बच्चों के साथ ससुराल और मायके के बीच रहती थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि यूसुफ के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका सलमा विरोध करती थी। इसी कारण वह लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी।

20 साल की GF को हॉस्टल बुलाकर समीर ने की जबरदस्ती? मौत के बाद जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कोर्ट में हुआ था समझौता

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही दोनों पक्षों के बीच कोर्ट के माध्यम से समझौता (राजीनामा) हुआ था। इसके बाद ससुराल पक्ष सलमा को वापस अपने घर ले आया था। लेकिन यह सुलह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। ससुराल लौटने के अगले ही दिन शनिवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां ने दामाद यूसुफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी के साथ मारपीट की गई और बाद में उसे फंदे से लटका दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पति के कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में सलमा की हत्या की गई है। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मेरा बेटा वापस ला दो… हार्मुज हमले में नाविक की मौत के बाद फूटा परिवार का दर्द, डीएम-एसपी पहुंचे घर

ससुराल पक्ष से कई लोग गायब

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के पहुंचने पर ससुराल पक्ष से केवल मृतका की सास ही घर पर मौजूद मिली, जबकि पति यूसुफ और अन्य परिजन मौके से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जांच के सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से जांच रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  13 June 2026, 7:41 PM IST

Advertisement