रात के अंधेरे में खौफनाक वारदात! घर के भीतर ही रिश्तों पर लगा दाग, क्या हुआ उस रात?

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देवर पर अपनी भाभी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात रात के समय हुई बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 July 2026, 12:16 PM IST
google-preferred

Lucknow : मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ छत पर सो रही थी और रात में पानी पीने के लिए नीचे उतरी, तभी यह घटना हुई।

पीड़िता को घसीटकर जंगल ले जाने का आरोप

आरोप है कि इसी दौरान उसका देवर पीछे से आया और उसे जबरन घसीटकर पास के जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोप गंभीर पाए गए हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

सुबह की सैर बन गई आखिरी सफर, देवरिया सड़क हादसे की वो खौफनाक कहानी, जिसे सुन कांप उठेगा दिल

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

कर्ज चुकाने के लिए ड्राइवर और सेल्समैन ने खुद रची 15 लाख रुपये की फिल्मी लूट की साजिश, फिर ऐसे खुली पोल

इलाके में तनाव और आक्रोश

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Location :  Lucknow

Published :  6 July 2026, 12:16 PM IST

Advertisement